Upma Recipe In Hindi : जब भी घर में कुछ खाने का मन करता है और कम समय में बनाना चाहते है तो आप भी उपमा बना सकते है। उपमा एक बहुत ही स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है जिसे सूजी यानि रवा से बनाया जाता है। उपमा ( Upma ) खाना हर भारतीय सबसे ज्यादा पसंद करता है और इसे बनाना बहुत ही आसान और सरल है। अक्सर लो इसे ब्रेकफास्ट यानि नाश्ते में खाना पसंद करते है।
अगर आप भी ये स्वादिष्ट व्यंजन उपमा बनाने की रेसिपी ( Upma Recipe ) सीखना चाहते है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बड़े ही काम का है। आज हम आपको उपमा बनाने की रेसिपी के बारे में जानकारी देने वाले है जिससे आप भी घर पर इस स्वादिष्ट उपमा को आसानी से बना सकते है। यह हल्का, सुपाच्य और जल्दी बनने वाला एक स्वादिष्ट व्यंजन है। आइए जानते है उपमा बनाने की रेसिपी में लगने वाली सामग्री और इसकी विधि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।
इस लेख के लास्ट में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आपलोग सुविधापूर्वक इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
Table of Contents
उपमा क्यों है इतना लोकप्रिय
उपमा खाना हर किसी को पसंद है और इसे हर घर में खाना पसंद करते है। भले ही घर का बुजुर्ग हो या बच्चे हर कोई उपमा खाना और बनाना पसंद करता है। उपमा ( Upma Recipe ) एक स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है जिसे हर भारतीय घर में बनाना जानते और इसे बनाना बड़ा ही आसान काम है। अक्सर लोग नास्ते में उपमा ज्यादा बनाते है लेकिन अब शहरो के लोग भी इसे खाना ज्यादा पसंद करते है, इसलिए ये लोगो की बहुत प्रिय होती है।
Upma Recipe In Hindi बनाने के लिए लगने वाली सामग्री
यदि आप भी उपमा रेसिपी ( Upma Recipe ) को घर पर बनाना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ आवश्यक सामग्री की जरूरत पड़ेगी जिसकी लिस्ट हम आपको निचे बताने वाले है।
- सूजी (रवा) = 1 कप
- तेल या घी = 2 टेबल स्पून
- राई (सरसों दाना) = 1 छोटा चम्मच
- उड़द दाल = 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता = 8–10 पत्ते
- हरी मिर्च (कटी हुई) = 1–2 (स्वाद अनुसार)
- अदरक (कद्दूकस किया) = 1 छोटा चम्मच
- प्याज (बारीक कटा) = 1 मध्यम आकार
- गाजर (कटी हुई) = 1/4 कप
- मटर (उबली हुई) = 1/4 कप
- टमाटर = 1 छोटा (बारीक कटा)
- नमक = स्वाद अनुसार
- पानी = 2 से 2.5 कप
- हरा धनिया = 1 टेबल स्पून
- नींबू का रस = 1 छोटा चम्मच

Upma Recipe In Hindi बनाने की विधि
- अगर आप भी घर पर उपमा बनाना ( Upma Recipe ) चाहते है तो आपको पहले एक कड़ाई में सूजी यानी रवा को डाले और उसे धीमी आंच में सुनहरा होने तक भुने।
- भुनने के बाद सूजी को एक प्लाट में निकाल ले।
- फिर आपको उसी कड़ाई में 2 चम्मच तेल या घी डेल।
- गर्म होने के बाद उसमे राई डाले और चटकने के बाद उसमे उड़द दाल डाले।
- अब इसमें करि पत्ता, कटा हुआ हरी मिर्ची डाले और कुछ सेकंड तक भुने।
- इसमें अब कटा हुआ प्याज डेल और सुनहरा होने तक भुने।
- इसके बाद इसमें गाजर, मटर, और टमाटर डाले और इसे थोड़ी देर के लिए धीमी आंच में नरम होने के लिए भुने।
- अब इसमें 2 से 2.5 कप पानी डाले फिर एक चम्मच नमक डाले और उबाल ले।
- जब पानी उबाल जाए तो इसमें भुनी हुई सूजी डाले और हलके हाथो से चलाए।
- इसे धीमी आंच में पकाए 2-3 मिनट।
- उपमा गाढ़ा और सूखा होने लगेगा।
- अब इसमें ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डाले और मिलाए।
- बस आपका गरमा-गरम और स्वादिष्ट उपमा तैयार है।
उपमा खाने के फायदे : Upma Recipe In Hindi
- उपमा जल्दी बन जाता है।
- यह सुपाच्य और हेल्दी है
- उपमा कम तेल में बनने वाला नाश्ता है।
- फाइबर और पोषण से भरपूर होता है।
- डाइटिंग करने वालों के लिए बेस्ट विकल्प है।
निष्कर्ष
उपमा एक पारंपरिक भारतीय नाश्ता है जिसका आनंद हर कोई लेता है। यह सेहतमंद है, जल्दी बन जाता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है। अगर आप झटपट नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो उपमा सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। अब जब आपको इसकी बेहतरीन रेसिपी पता चल गई है, तो इसे एक बार ज़रूर ट्राई करें और परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें।