Pav Bhaji Recipe : बच्चे क्या बड़े भी उंगलिया चाटते रह जाएगे एक बार बना ली ये टेस्टी पाव भाजी, देखे इसकी रेसिपी

Published On: June 30, 2025
Follow Us
Pav Bhaji Recipe

Pav Bhaji Recipe : दोस्तों जैसा की आप सब जानते है की पाव भाजी ( Pav Bhaji ) खाना सभी लोगो को पसंद है चाहे वो बच्चे हो या बड़े सभी लोग पाव भाजी खाना पसंद करते है और ये भारत का एक चटपटा स्ट्रीट फूड है जिसे मुंबई के लोगो ने बनाना शुरू की थी। अब यह स्ट्रीट फ़ूड पुरे भारत में सबसे ज्यादा लोक्रपिय हो गया है क्यूंकि ये जितनी दिखने में सुंदर लगती है उससे ज्यादा मजा इसे खाने में आता है। आप बाजार में कहीं भी चले जाओ आपको पाव भाजी की दुकान या ठेला जरूर देखने को मिल जाएगा।

क्या आपको भी पाव भाजी खाना बहुत ज्यादा पसंद है लेकिन आप बाहर जाना पसंद नहीं करते है तो क्यों न आप इसे घर पर ही आसान तरीके से बना सके और सर्व कर सके। आज हम आपको इस मशहूर मुंबई की पाव भाजी की रेसिपी ( Pav Bhaji Recipe ) के बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी देने वाले है। अब आप पाव भाजी को अपने घर पर ही आसान तरीके से बहुत ही स्वादिष्ट के साथ बना सकते है। आइए जानते है इसकी जानकारी विस्तार से।

Pav Bhaji Recipe के लिए सामग्री

भाजी के लिए जरुरी सामग्री

  • 2 आलू (उबले हुए)
  • 1 कप फूलगोभी (बारीक काटी हुई)
  • 1 कप मटर (उबली हुई)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 टमाटर (कद्दूकस या बारीक कटे)
  • 1 प्याज (बारीक कटा)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच तेल या मक्खन
  • 2 छोटे चम्मच पाव भाजी मसाला
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया (सजाने के लिए)
  • थोड़ा सा नींबू रस
  • पानी – जरूरत अनुसार

पाव के लिए जरुरी सामग्री

  • 4–6 पाव
  • मक्खन – सेंकने के लिए

स्वादिष्ट Pav Bhaji Recipe

अगर आप भी घर पर ही ये स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड बनाना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ आसान सी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

भाजी बनाने की रेसिपी

  • पाव भाजी ( Pav Bhaji Recipe ) बनाने के लिए आपको पहले भाजी बनानी होगी जिसके लिए आपको कुछ सब्जिया उबालना होगी जैसे आलू, मटर और फूलगोभी इन तीनो सब्जियों को एक कुकर में डालकर पानी डालकर बंद कर दे और 2 सिटी ले ले।
  • जैसे ही ये पक जाए तो उसको मैश कर ले।
  • अब आपको भाजी बनानी होगी जिसके लिए आपको गैस पर एक कढ़ाई रखे और उसमे एक बड़ा चम्मच मक्खन डालकर गरम करे।
  • अब उसमे एक कटा हुआ प्याज डालें और उसे अच्छे से भून ले।
  • फिर इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर इसे एक मिनट के लिए भून ले।
  • अब इसमें कटा हुआ टमाटर डाले और इसे अच्छे से पकाए।
  • इसमें अब हल्दी, लाल मिर्ची और पाव भाजी मसाला डाले और इसे थोड़ी देर भुने।
  • इन सभी प्रोसेस के बाद इसमें उबली हुई सब्जी डाले और नमक डालकर अच्छे से मिला ले।
  • कभी जरूरत पढ़े तो इसमें थोड़ा पानी डाले और इसे अच्छे से पकाएं फिर ऊपर से इसमें मक्खन और हरा धनिया डालें।
  • बस इस तरह आपकी भाजी बन जाएगी।

पाव सीखने का तरीका

  • आपकी भाजी तो तैयार हो गई अब आपको बाजार से पाव खरीदकर लाना होगा और उसे एक तवे पर गर्म करना होगा।
  • याद रहे आपको इसे बटर और थोड़ा पाव भाजी मसाला डालकर सीखना है।
  • पाव को बीच से काटकर दोनों साइड से सुनहरा होने तक सेंक लें।

निष्कर्ष

आपकी जानकरी के लिए बता दे की पाव भाजी मुंबई का एक फेमस झटपट बनाने वाला स्ट्रीट फ़ूड है जिसे अब हर कोई खाना पसंद करता है। इसका टेस्ट काफी चटपटा होता है जिससे इस स्ट्रीट फ़ूड को खाना हर कोई पसंद करता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सब्जिया और मसालों की जरूरत होती है जिससे ये काफी चटपटा स्ट्रीट फ़ूड बनता है। हम ने इस लेख में पाव भाजी बनाने की रेसिपी के बारे में सभी जानकारी दे दी है ताकि आप भी इसे घर पर ही कम समय में आसानी से बना सकते है।

Akash Kumar

My name is Akash Kumar, I have been writing articles for the last 5 years. I provide information about food recipes. I give you complete information after doing research.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment