Medu Vada Recipe : बहुत ही आसान हे मेंदु बड़ा की रेसिपी, बनाए अपने घर सिर्फ 2 घंटे में देखे रेसिपी

Published On: July 2, 2025
Follow Us
Medu Vada Recipe

Medu Vada Recipe : दोस्तों क्या आप मेंदु बड़ा ( Medu Vada ) के बारे में जानते है क्या ये एक साउथ इंडियन डिश है जिसे साउथ के लोग काफी खाना पसंद करते है। यह अब पुरे भारत में सबसे ज्यादा लोक्रपिय हो गया है जिसे हर व्यक्ति खाना पसंद करता है और ये खाने में काफी स्मूथ होता है जिसे बुजुर्ग लोग भी आसानी से खा सकते है। मेंदु बड़ा को नारियल की चटनी और सांबर के साथ सर्व करते है और ये दोनों ही इसका स्वाद दुगना कर देते है।

आज हम आपको ये साउथ इंडियन लोकप्रिय डिश मेंदु बड़ा की रेसिपी ( Medu Vada Recipe ) के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप घर पर ही होटल जैसे मेंदु बड़ा बना सकते है और अपनी फॅमिली के साथ एन्जॉय कर के खा सकते है। मेंदु बड़ा की रेसिपी बहुत ही आसान है और आप इसे घर पर बहुत आसानी के साथ बना सकते है। ये एक बहुत ही यूनिक डिश है जिसे आप एक बार अपने घर बना कर सभी को खिला दिया तो वो उंगलिया चाटते रह जाएगे। आइए जानते है मेंदु बड़ा रेसिपी के बारे में अधिक जानकारी।

Medu Vada Recipe के लिए लगने वाली सामग्री

अगर आप भी मेंदु बड़ा ( Medu Vada Recipe ) को अपने घर पर ही होटल जैसे बनाना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ जरुरी सामग्री की जरूरत पड़ेगी जिसकी लिस्ट हम आपको निचे बताने वाले है, आइए जानते है।

  • उड़द दाल – 1 कप (साफ और बिना छिलके वाली)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • करी पत्ता – 7-8 पत्ते (बारीक कटे हुए)
  • काली मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग एक चुटकी
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • प्याज (वैकल्पिक) – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)

Medu Vada Recipe बनाने की विधि

  • अगर आप भी मेंदु बड़ा ( Medu Vada Recipe ) अपने घर पर बनाना चाहते है तो आपको इसके लिए उड़द की दाल को 7 से 8 घंटे तक भिगो के रखे।
  • फिर इस दाल में से पानी को निकाल दे और मिक्सर में थोड़ा पानी डाल कर पीस ले। ध्यान रखे दाल थोड़ी मोटी पीसी होना चाहिए।
  • अब पीसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता, काली मिर्च, प्याज, हरा धनिया, हींग डालें।
  • फिर इस पीसी हुई दाल को 5 से 10 मिनट तक अच्छे से फेट ले।
  • अब एक बर्तन में पानी ले और अपने हाथो को गिला करे।
  • अब हाथ में थोड़ा सा बेटर ले और बीच में ऊँगली से छेद करे और उसे गोलाकार आकर में बनाए।
  • सभी को ऐसे ही बना ले और गैस पर कढ़ाई रखकर उसमे तेल डाले और गर्म होने के बाद गोल बेटर को डाले।
  • वड़ों को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • फिर पेपर टॉवल पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
  • आपका मेंदु बड़ा तैयार हो जाएगा।

मेंदु बड़ा को परोसने के तरीके

आपने घर पर स्वादिष्ट मेंदु बड़ा तो बना लिया है लेकिन इसे परसो किसके साथ तो आपको बता दे की इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ परसो इनका कॉम्बिनेशन काफी अच्छा होता है।

निष्कर्ष

मेंदु बड़ा एक साउथ इंडियन डिश है जिसे अब पुरे भारत में पसंद की जाती है और इसे हर कोई व्यक्ति नाश्ते में खाना सबसे ज्यादा पसंद करता है। मेंदु बड़ा और सांबर बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे अपने घर पर भी आसानी से बना सकते है। हम ने इस लेख में इसकी सभी रेसिपी के बारे में विस्तार से जानकारी दे दी है जिसे आप पढ़ कर अपने घर पर ही बना सकते है और नास्ते में एन्जॉय के साथ खा सकते है।

Akash Kumar

My name is Akash Kumar, I have been writing articles for the last 5 years. I provide information about food recipes. I give you complete information after doing research.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment