Hakka Noodles Recipe : दोस्तों जैसा की आप सब जानते है की नूडल्स खाना सभी को पसंद है और जब भी बच्चे बहार घूमने जाते है तो वो नूडल्स जरूर खाते है। यह के ट्रेंडिंग डिश बन गई है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। अब कई लोग इसे घर भी बनाने लगे। अगर आप भी बाजार की तरफ ही स्वादिष्ट और चटपटी हक्का नूडल्स ( Hakka Noodles Recipe ) घर पर ही बनाना चाहते है तो आज हम आपको इस लेख में इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है।
आपको बता दे की हक्का नूडल्स ( Hakka Noodles ) एक इंडो-चाइनीज डिश है जो अब भारत में रहने वाले लोग इसे खाना ज्यादा पसंद करते है। कई लोग इसे घर बनाने की कोशिश करते है लेकिन उन्हें सही रेसिपी के बारे में पता नहीं होता है जिससे वो हक्का नूडल्स नहीं बना पाते है। आज हम आपको हक्का नूडल्स बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। हक्का नूडल्स को आप कई प्रकार से बना सकते है जैसे नॉनवेज और वेज दोनों के साथ। आज हम आपको वेज हक्का नूडल्स की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है।
Table of Contents
हक्का नूडल्स को भारत में कैसे जाना गया
आपको बता दे की कुछ इंडो-चाइनीज लोग भारत में आ कर अपना बिज़नेस शुरू कर रहे थे। जब उन्होंने कोलकाता में इंडो-चाइनीज हक्का नूडल्स के बिज़नेस को शुरू किया तो भारतीय लोग इसे खाना काफी पसंद करने लगे। इसके बाद अब यह भारत की एक लोकप्रिय डिश बन गई है जो आपको बड़े-बड़े रेस्टोरेंट से लेकर सड़क किनारे छोटी-छोटी दुकान में भी मिलने लगी है। बाजार में मिलने वाली ये हक्का नूडल्स ( Hakka Noodles ) काफी तेल वाली होती है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है। क्यों न आप इस नूडल्स को अपने घर पर ही बनाए।
हक्का नूडल्स के बारे में
हक्का नूडल्स ( Hakka Noodles ) रिफाइंड आटे से बने होते है इसलिए इसे सिमित मात्रा में ही खाना चाहिए। हक्का नूडल्स भी कई प्रकार के होते है जैसे सोबा नूडल्स, रेमन या उडोन नूडल्स और अन्य साबुत अनाज वाले नूडल्स होते है। सोबा नूडल्स पतले आकर के होते है जो एक प्रकार के अनाज से बने होते है। इस नूडल्स को वेजिटेबल नूडल्स बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उडोन नूडल्स मोटे आकर के होते है जो पुरे अनाज के बने होते है।
Hakka Noodles Recipe आसान विधि
रेस्टोरेंट के जैसी हक्का नूडल्स ( Hakka Noodles Recipe ) को अगर आप भी घर बनाना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा। हम आपको इसकी पूरी विधि बताने वाले है। हक्का नूडल्स को बनाने के लिए पहले आप बाजार से नूडल्स का पैकेट लाए। फिर उसे कढ़ाई में पानी डाल कर उसमे एक चम्मच आयल डाल कर उबाल ले। नूडल्स को आपको ज्यादा नहीं पकाना है थोड़ा उसे कच्चा रखना है मतलब 95% तक आपको उबालना होगा। अब इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
अब आपको कुछ सब्जिया कट कर लेनी है जो आप डालना चाहते है। अब आपको गैस पर एक कढ़ाई रखनी होगी और उसमे एक चम्मच आयल डाल दे और उसे थोड़ा गरम होने दे। अब उसमे बारीक़ कटा हुआ लहसुन और अदरक को डाले और उसे 30 सेकंड के लिए पकने दे। जब लहसुन और अदरक थोड़े लाल हो जाए तो उसमे सभी कटी हुई सब्जिया दाल दे। सब्जिया में आप प्याज, शिमला मिर्ची, गाजर, पत्ता गोभी ले सकते हो। अब इन सभी सब्जियों को अच्छे से भुने जब तक ये पक नहीं जाए।
फिर इसमें आप सोया सॉस, चिली सॉस, टमाटर केचप, काली मिर्च पाउडर और द्वाद अनुसार नमक डाले। अब इसे अच्छी तरीके से मिला ले और इसे एक मिनट तक पकने दे। इसके बाद इसमें उबले हुए नूडल्स डाले। अब इस नूडल्स को मिला ले। फिर इसे गैस बंद कर ले किसी प्लाट में निकाल ले। ये आपकी आसानी तरीके से बन गई हक्का नूडल्स।
परोसने के तरीके
वैसे तो आप हक्का नूडल्स ( Hakka Noodles ) बना कर नार्मल भी खा सकते है। लेकिन आप इसको किसी और चीज के साथ परोसते है तो इसका स्वाद और बढ़ जाता खाने में। आप हक्का नूडल्स को ड्राई गोभी मंचूरियन, चाइनीज फ्राइड राइस या सूप के साथ परोसे। इन चीजों के साथ इसका स्वाद दुगना हो जाता है।
Hakka Noodles Recipe के लिए लगने वाली सामग्री
- एक पैकेट हक्का नूडल्स
- एक कप हरी, पीली और लाल शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- एक गाजर पतले टुकड़ों में कटी हुई
- दो हरी प्याज लंबे स्लाइस में कटी हुई
- बीन्स 8-10 (बारीक कटी हुई)
- एक कप पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
- लहसुन की 3-4 कलियां बारीक कटी हुई
- दो चम्मच सोया सॉस
- तेल जरूरत के अनुसार
- एक छोटा चम्मच विनेगर
- एक छोटा चम्मच चिली सॉस
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
निष्कर्ष
दोस्तों हम आपके लिए रोजाना आर्टिकल में अलग-अलग डिश की रेसिपी लेकर आते है जिसे पढ़ कर आप घर पर ही इन्हे आसान विधि के साथ बना सकते है। आज हम आपके लिए हक्का नूडल्स ( Hakka Noodles Recipe ) बनाने की रेसिपी लेकर आए है जिसके बारे में हमने इस लेख में सभी जानकारी दे दी है। आप भी घर बैठे रेस्टोरेंट की तरह की स्वादिष्ट हक्का नूडल्स घर बना सकते है। इस लेख को आप अपने दोस्तों तक भी शेयर कीजिए ताकि वो भी इस लेख को पढ़ कर घर पर ही हक्का नूडल्स को बना सकेंगे।