Garlic Chutney Recipe : घर में जब भी कुछ सब्जी बनाने का मन नहीं करे और आपको कुछ ही मिनटों में कुछ चटपटी चीज बनाने का मन है तो आप आप लहसुन की चटनी को बना सकते है जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। आप लहसुन की चटनी घर पर ही बड़े ही आराम से बना सकते है। लहसुन की चटनी ( Garlic Chutney Recipe ) बहुत तीखी और स्वादिष्ट होती है जिसे आप रोटी, पराठे के साथ खा सकते है।
जब भी आपका सब्जी बनाने का मन नहीं करे तो आप इसे घर पर थोड़े ही समय में आसानी से बना सकते है और इसे बनाना बहुत ही आसान है। अक्सर आपने देखा होगा की जब भी हम पिकनिक पर जाते है तो हम लहसुन की चटनी जरूर बनाते है क्यूंकि ये जल्द ही बन जाती है और इसे आप 2 से 3 दिन तक खा सकते है। ये कभी ख़राब नहीं होती है। आज हम आपको लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी ( Garlic Chutney Recipe ) के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप घर पर आसान सी स्टेप्स के साथ बना सकते है। आइए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में जानकारी।
Table of Contents
लहसुन की चटनी क्यों है इतनी प्रिय
लहसुन की चटनी खाना हर किसी को पसंद है और इसे हर घर में खाना पसंद करते है। भले ही घर का बुजुर्ग हो या बच्चे हर कोई लहसुन की चटनी खाना और बनाना पसंद करता है। लहसुन की चटनी बड़ी ही तीखी होती है जिसे खाने में बहुत मजा आता है। अक्सर गांव के लोग लहसुन की चटनी ( Garlic Chutney Recipe ) ज्यादा बनाते है लेकिन अब शहरो के लोग भी इसे खाना ज्यादा पसंद करते है, इसलिए ये लोगो की बहुत प्रिय होती है।
Garlic Chutney Recipe बनाने के लिए लगने वाली सामग्री
अगर आप भी लहसुन की चटनी ( Garlic Chutney Recipe ) घर पर बनाना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ आवश्यक सामग्री की जरूरत पड़ेगी जिसकी लिस्ट हम आपको निचे बताने वाले है।
- लहसुन की कलियाँ – 1 कप (छिली हुई)
- सूखी लाल मिर्च – 5-7 (या स्वाद अनुसार)
- नमक – स्वाद अनुसार
- नींबू का रस या इमली – 1 छोटा चम्मच
- तेल (सरसों या रिफाइंड) – 2-3 बड़े चम्मच
- जीरा (वैकल्पिक) – ½ छोटा चम्मच
Garlic Chutney Recipe बनाने की आसानी विधि
- लहसुन की चटनी ( Garlic Chutney Recipe ) बनाने के लिए आपको पहले लहसुन को चील लेना होगा और उसे बारीक़ कर ले।
- फिर आपको लाल मिर्ची को 10 मिनट के लिए गरम पानी में भिगो ले जिससे वो नरम हो जाए।
- फिर लहसुन, भिगोई गई लाल मिर्ची, नमक, नींबू का रस और जीरा डालकर मिक्सर में पीस ले।
- ऊपर से आपको 1 से 2 चम्मच तेल डालना होगा फिर पिसे।
- अब आपको कढ़ाई को गैस पर रखे और उसमे थोड़ा सा तेल डालकर उसमे जीरा का तगड़ा लगाए फिर उसमे इस पइसे हुए लहसुन के पेस्ट को डाले और मिला ले।
- बस आपकी लहसुन की चटनी तैयार हो जाएगी।
लहसुन की चटनी परोसने का तरीका
जब आपकी लहसुन की चटनी ( Garlic Chutney Recipe ) तैयार हो जाये तो आप इसे रोटी, पराठा, चावल-दाल, भाखरी, खिचड़ी, वड़ा-पाव आदि के साथ सर्व कर सकते है। इन सभी के साथ इसका स्वाद और दुगना हो जाता है और आपको खाने में भी आनंद आ जाता है।
निष्कर्ष
लहसुन की चटनी भारत के हर गांव में सबसे लोकप्रिय है जिसे हर कोई बनाना और खाना पसंद करता है। लहसुन की चटनी हर घर में बनती है और जिसे खाना हर कोई पसंद करता है। आज हमने इस लेख में लहसुन की चटनी की रेसिपी के बारे में बताया है जिसे आप घर पर आसान विधि के साथ कुछ ही मिनट में बना सकते है।