Aloo Gobi Recipe : दोस्तों आलू गोभी की सब्जी के बारे में कौन नहीं जनता है इसे घर भारतीय घरो में बनते हुए देखा होगा, और अधिकतर लोगो को आलू गोभी ( Aloo Gobi ) की सब्जी काफी पसंद आती है। हर घर में आलू गोभी की सब्जी अलग-अलग तरीके से बनती है। लेकिन आप भी एक मसालेदार आलू गोभी की सब्जी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। जिसे आप खुद घर पर आसानी से बना सकते है। एक बार आपने इस रेसिपी के साथ आलू गोभी की सब्जी बना ली तो आप हमेशा इसे याद रखोगे।
गोभी सब्जियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी है जिसे हर घर में अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है। ज्यादातर लोग इसे आलू के साथ बनाना सही समझते है और आलू के साथ ही गोभी का सबसे सबसे बढ़िया आता है। कई लोगो को आलू गोभी की सब्जी पसंद नहीं आती है लेकिन आज हम आपको इसकी एक मसालेदार और चटपटी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। जिसके बाद आप खुद इसे बार-बार बनाने के लिए मजबूर हो जाओगे, तो आइए जानते है इस मसालेदार आलू गोभी की रेसिपी ( Aloo Gobi Recipe ) के बारे में।
Table of Contents
गोभी को कितने प्रकार से बना सकते है
आलू गोभी सब्जी भारत की एक लोकप्रिय सब्जी है जिसे हर घर में बनाई जाती है। गोभी को कई प्रकार से बनाते है और हर रेसिपी भी अलग-अलग होती है। आप गोभी को सिंपल भी बना सकते है। इसके अलावा आप गोभी मटर, गोभी टमाटर, आलू गोभी और अन्य सब्जियों के साथ भी बनाया जाता है। कई लोग गोभी के पराठे भी बनाते है और ये बहुत ही टेस्टी लगते है।
आलू गोभी की सब्जी कैसे सर्व कर सकते
आलू गोभी की सब्जी एक स्वादिष्ट सब्जी होती है जिसे आप रोटी, पराठे, और सिंपल चावल के साथ खा सकते है। आलू गोभी की सब्जी को कई मसाले डालकर बनाया जाता है और इसमें थोड़ा खट्टा मीठा स्वाद लाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू मिलाया जाता है जिससे इसका स्वाद और दुगना हो जाता है।
आलू गोभी की सामग्री
अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट आलू गोभी की सब्जी ( Aloo Gobi Recipe ) बनाना चाहते है तो इसकी कुछ सामग्री की लिस्ट आपको निचे इस आर्टिकल में मिल जाएगी। जिससे आप दो लोग की सब्जी आराम से बना सकते है।
- 700 ग्राम गोभी
- आलू आलू
- 200 ग्राम मेथी
- 4 टेबल स्पून सरसों का तेल
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 1 टी स्पून जीरा
- 12 कढ़ीपत्ता, हल्का उबला
- 5 ग्राम अदरक, बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- 2 मीडियम हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
- 1 टी स्पून नींबू का रस
- 1 टी स्पून आमचूर
- 30 ग्राम अनार
Aloo Gobi Recipe हिंदी में
- आलू गोभी की स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले गोभी को धोना होगा और उसके उसे छोटी-छोटी कट कर ले।
- फिर आलू को भी धो कर उसे कट कर ले।
- अब गोभी के टुकड़े को 5 मिनट तक नमक के पानी में डालकर रखे और उसे 5 मिनट बाद निकाल ले और सादे पानी से धो ले।
- अब इस गोभी को स्टेनर में रख दे ताकि बचा हुआ पानी इससे निकल जाए।
- अब आपको थोड़ी सी मेथी को कट कर ले और उसमे थोड़ा सा नमक मिला ले और अपने हाथो से रगड़ ले।
- 5 मिनट के लिए रख दीजिए और फिर इसे पानी में दो ले जब तक इसमें से नमक नहीं निकल जाए।
- अब एक कढ़ाई में दो चम्मच आयल डेल और उसमे कट किए हुए आलू और कट की हुई गोभी को डाले।
- इसे जब तक फ्राई करे जब तक ये गोल्डन नहीं हो जाए।
- फिर आपको एक कढ़ाई में सरसो का तेल डालना होगा और उसे तेज आंच में गर्म होने दे फिर जब वो गर्म हो जाए तो धीमी आंच कर दे और इसमें सरसो के दाने डाले।
- इसके बाद आपको इसमें जीरा डाले, इसी के साथ इसमें कढ़ीपत्ता भी डालें।
- अब इसमें कटी हुई अदरक डाल दे और मेथी के पत्ते डाल कर इसे भुने।
- अब इसमें गोभी डाले और थोड़ा सा नमक डालकर चलाए और फिर ढक दे, 2-3 मिनट में इसे देखकर चलाते रहे।
- फिर ढक्कन हटा कर इसमें कट की गई हरी मिर्ची डाले और इसे भुने जब गोभी पूरी तरह पाक नहीं जाए।
- अब इसमें आलू डाले, अमचूर पाउडर डाले, थोड़ा सा नींबू का रास डाल दे और इसे एक मिनट तक भुने।
- आपकी स्वादिष्ट आलू गोभी तैयार हो जाएगी।
- जिसे आप एक बाउल में निकाल ले।
निष्कर्ष
हम आपके लिए रोजाना इस वेबसाइट पर अलग-अलग डिश की रेसिपी वाले आर्टिकल लेकर आते है जिसे पढ़ कर आप घर पर ही इन्हे आसान विधि के साथ बना सकते है। आज हम आपके लिए Aloo Gobi बनाने की रेसिपी लेकर आए है जिसके बारे में हमने इस लेख में सभी जानकारी दे दी है। आप भी घर बैठे रेस्टोरेंट की तरह की स्वादिष्ट Aloo Gobi घर बना सकते है। इस लेख को आप अपने दोस्तों तक भी शेयर कीजिए ताकि वो भी इस लेख को पढ़ कर घर पर ही Aloo Gobi को बना सकेंगे।